इंदारा(मऊ)। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे पांच यात्रियों को पकड़ा। टीम में आरपीएफ के साथ रेलवे प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद थे। चेकिंग उस समय हुई जब शुक्रवार की सुबह वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस इंदारा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान चेकिंग में बिना टिकट यात्रा कर रहें पांच लोग पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। छापेमारी में आरपीएफ चौकी प्रभारी के साथ वाराणसी से आई टीम भी शामिल रही। सुबह आठ बजे से शुरू हुई छापेमारी के दौरान टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ वाराणसी भटनी सवारी गाड़ी सहित अन्य कई ट्रेनों की जांच किया।