फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ठूस कर ले जाए जा रहे 17 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान मुख्य चौक से मवेशियों को लेेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक से ठूंस लादे गए 17 मवेशी बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसकर पशु क्रूरता निवारण की धारा में चालान किया। बताया जाता है मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोहरीघाट थाने की पुलिस शनिवार की रात को वाहन चेकिंग शुरू किया। इस दौरान पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार ट्रक से सात जल्दी की बच्चा देने वाली भैंस, दो पड़िया और पांच पड़वे तथा जल्दी बच्चा देने वाली तीन गर्भवती भैंसें लदी थीं। ये सभी भैंसें मधुबन क्षेत्र से खरीदकर एक मेले में ले जाई जा रही थीं। ट्रक में बेरहमी से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाने के चलते पुलिस ने चालक के विरूद्घ रिपोट दर्ज किया। आरोपी चालक शिवराज और खलासी अनिल कुमार बरेली के निवासी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें