फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम बी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला खेल कार्यालय की तरफ से डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अलक्क्षेंद्र विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मऊ लायंस एवं स्टेडियम ए टीम के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए की टीम 35-06 के अंतर से विजई रही। दूसरा मैच आइडियल क्लब एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी की टीम 22-04 के अंतर से जीत दर्ज किया। पहला सेमीफाइनल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ एवं स्टेडियम ए के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए की टीम 40-.06 के अंतर से फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल फातिमा स्कूल मऊ एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी ने 36-01 के अंतर जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ए एवं स्टेडियम बी की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम बी ने स्टेडियम ए को 19-14 के अंतर से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री अजय उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, राजेष यादव, हैदर अली खान आदि सहयोग दिया। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें