सरसेना। चिरैयाकोट स्थित रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । योजना का शुभारंभ विद्यालय के अगल बगल की साफ सफाई से किया गया। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण एवं विद्यालय के इर्द गिर्द झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। विद्यालय में लगे फूलों आदि की सिंचाई की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरीकेश सिंह, डा. चंद्रभान सिंह, विजय कुमार चौबे, अमरजीत सिंह सहित विद्यालय के अन्य लोग मौजूद रहे ।