घोसी। अल्टीमेट कार्राटे चैंपियनशिप कानपुर के तत्वावधान में आयोजित 23 एवं 24 दिसंबर को दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप में घोसी नगर की कराटे टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ 16 गोल्ड मेडल अपने नाम कर घोसी तहसील का नाम रोशन किया है। इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
घोसी नगर के वर्ल्ड स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट डेवलपमेंट असोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश केंसीकाई गुजोरिओ के स्टेट चेयरमैन सिहान अशोक कुमार एवं प्रेसिडेंट ऑफ उत्तर प्रदेश रेंसी मुहम्मद जहीर आजमी के संरक्षण में एके मार्शल आर्ट घोसी में प्रशिक्षित 70 किग्रा भार वर्ग में जमालपुर मिर्जापुर निवासी दिनेश कुमार,बस स्टेशन निवासी 75 किग्रा भार वर्ग में हरिओम आनंद , हाजीपुर निवासी 53 किग्रा भार वर्ग में हित गुप्ता, 57 किग्रा भार वर्ग में ओमकार सिंह,45 किग्रा भार वर्ग में अवनीश गुप्ता,55 किग्रा भार वर्ग में संदीप गौड़, 21किग्रा भार भार वर्ग में शिवनंदिनी वर्मा,19 किग्रा भार वर्ग में श्रद्धा वर्मा,47 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद अबु बकर आजमी,41 किग्रा भार वर्ग वर्ग में अब्दुर्रहीम ,35 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद कैफ,57 किग्रा भार वर्ग में आकाश प्रताप ,50 किग्रा भार वर्ग में उमेश कुमार,35 किलो भार वर्ग में फैजा खातून,45 किलो भार वर्ग में अबुशाद ,56 किग्रा भार वर्ग में जियाउल्लाह मेडल प्राप्त किया। तो वहीं 42 किग्रा भार वर्ग में अभिनाश राजभर ,54 किलो भार वर्ग में मप्रताप चौहान ,55 किलो भार वर्ग में विवेक प्रजापति ,48 किग्रा भार वर्ग में संदीप कुमार, 55 किग्रा भार वर्ग में दुर्गेश कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
जबकि 23 किग्रा भार वर्ग में सास्वत वर्मा एवं48 किग्रा भार वर्ग में संदीप कुमार ,64 किग्रा भार वर्ग में को सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों की कामयाबी पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, डॉ. देवेंद्र यादव, फ़ैज आलम खान, चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम अंसारी , असगर अली ,सरफ़राज अहमद ,बन्ने खान आदि ने बधाई दी है।