फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टचारमुक्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के सदस्यों की बैठक गुरुवार को नगर के भीटी गालिबपुर स्थित एक पदाधिकारी के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें जिले की एक नगर पालिका समेत नौ नगर पंचायतों में अध्यक्षों सहित सभासदों के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष प्रकट किया गया। साथ ही नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतो में विकास की गति को तेज करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से जनता को विकास की काफी उम्मीद हैं। कहा कि काम में पारदर्शिता एवं भ्रष्टचारमुक्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने की नितांत आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि नगर पालिका समेत नगर पंचायतों में बहुत सारे विकास कार्य कई महीनों से ठप पड़े हुए हैं। अब इन रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार देने की जरूरत है जिससे जनता की समस्या का त्वरित निदान हो सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, मंडल महामंत्री विपिन बरनवाल, विनोद कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सोनू बरनवाल, उपाध्यक्ष राजीव जौहरी, दिलीप वर्मा एडवोकेट, पूर्व सभासद कमलेश चैरसिया, चंद्रिका कश्यप, रजनीश प्रजापति एडवोकेट, रामकृष्ण दास अग्रवाल एडवोकेट, मनोज गुप्ता, विजय बरनवाल, राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता रविंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ताआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें