दोहरीघाट। मंडलायुक्त आजमगढ़ के रविंद्र नायक ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को दोहरीघाट थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जिला बदर अपराधियों व् गुंड़ा प्रवृत्ति के लोगों के वारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि नगर पंचायत चुनाव में यदि कोई प्रत्याशी किसी मतदाता को वोट देने के लिए धमकाये , प्रलोभन दे अथवा असलहा का प्रदर्शन करे तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। कमिश्नर ने अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देग्श दिए। कमिश्नरने पूर्णिमा मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया। कहा कि मेले में प्रकाश और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।