फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। किसानों के फसली ऋण माफी के तीसरे चरण में गुरुवार को तहसील सदर एवं मधुबन में किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया गया। सदर तहसील के 2738 कृषकों तथा मधुबन तहसील के 1853 किसानों का कुल 7,93,80,114 रुपये का फसली ऋण माफ किया गया है।
विज्ञापन

तहसील सदर के कम्यूनिटी हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरिनारायण राजभर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने किसानों को फसली ऋण मोचन प्रमाण दिया। किसानों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है। इसकी अधिक जनसंख्या कृषि पर आत्मनिर्भर है । इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित मेें यह फसली ऋण माफ किया है। इससे किसान आगे की खेती अच्छी प्रकार से कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की यही मंशा है कि यह देश एवं राज्य खुशहाल हो।प्रदेश में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार न होने पाए, इसके लिए हम सभी कार्य कर रहें हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीडीओ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ लें। कहा कि यदि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो हमें सूचित करें। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि द्वारा अवैध धन लिया जाता है तो उसे तुरंत सूचित करें, आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी। अंत में जिला कृषि अधिकारी उमेेश कुमार ने सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उधर, मधुबन तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल ने किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें