फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव संबंधी प्लान की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों के लिए संभवत: अगले माह में चुनाव होने वाले हैं। इनमें तीन नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होंगे। इन तीनों नगर पंचायतों का गठन पिछली सरकार के शासन काल में किया गया था। निकाय चुनावों के लिए मतदाता पुनरीक्षण का कार्य अभी चल रहा है। आपत्तियों की जांच भी चल भी चल रही है। शिकायतों की जांच के बाद मतदाता सूचियों का परिमार्जन भी चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में छह नये वार्ड बनाए गए हैं। अब पालिका में 42 वार्ड बना दिए गए हैं पहले इनकी संख्या 36 थी। नगर पालिका में दो माह पूर्व कराए गए पुनरीक्षण के बाद कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 89 हजार थी। लेकिन इनमें व्यापक पैमाने पर आपत्तियां आईं थीं। दुबारा शुरु किए गए पुनरीक्षण कार्य में इन दिनों उन शिकायतों का सत्यापन चल रहा है। 20 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश कराया जाएगा। इसके बाद तो नये मतदाताओं सहित कुल वास्तविक मतदाताओं की संख्या का पता चल सकेगा।जिले में मधुबन , वलीदपुर और चिरैयाकोट को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इन तीनों नगर पंचायतों के लिए मतदान पहली बार होगा। चिरैयाकोट में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायतें बड़े पैमाने पर आई थीं। इनकी जांच नायब तहसीलदार के माध्यम से कराई जा रही है। सूची में शामिल हो गए बोगस नामों को हटाया जा रहा है जबकि छूटे नामों को सूची में जोड़ने की कवायद चल रही है और यह कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। शासन द्वारा आरक्षण सूची जारी हो जाने के बाद अब संभावित प्रत्याशियों की दिनचर्या में तेजी आ गई है। चेयरमैन पद के लिए संभावित प्रत्याशी राजनीतिक दलों के प्रभावशाली नेताओं के संपर्क करने में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इस बाबत अपर जिलाधिकारी मनीलाल का कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 20 अक्टूबर को पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वैसे पुनरीक्षण कार्य अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें