फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में ही बिखरने लगीं सडक की गिट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पहसा। रतनपुरा ब्लाक के अंतर्गत पहसा रतनपुरा बीबीपुर मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई है। यह सड़क महज आठ महीने पहले ही बनकर तैयार हुई है। यह सड़क कई महीने से बदहाल हो चुकी है। सड़क की गिट्टियां जगह जगह से उखड़ रही है। 20.400 किलोमीटर लंबी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तहत बनाई गई है।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के पहसा से बीबीपुर होकर रतनपुरा जाने वाली यह सड़क ब्लाक के अत्यंत पिछड़े इलाकों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ती है। काफी अरसे से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चयनित की यह सड़क 21जनवरी 2016 से बननी शुरु हुई थी।12.37 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का लोकार्पण 21 जनवरी 2017 को हुआ। इस सड़क पर यातायात भी काफी अधिक नहीं रहता है लेकिन फिर भी इस सड़क की गिट्टियां जगह जगह उखड़ने लगी। जून महीने तक इस सड़क में हजारों गड्ढे बन चुके थे। इस बीच सरकार भी बदल गई और मुख्यमंत्री ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के फरमान दे दिए। यह गड्ढे 15 जून तक भर दिए जाने थे। लेकिन एक भी गड्ढा भरा नहीं गया। आलोक सिंह ,जगदीपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह, बीबीपुर गांव निवासी राजू सिंह, मखना के रहने वाले छत्रपति सिंह, नगवा के राज नारायण सिंह , परमात्मा नंद सिंह, अवधेश सिंह , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह आदि का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। इसी लिए यह सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। सड़क की खराब गुणवत्ता के बाबत राजू सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग भी किया था। लेकिन इनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत अधिशासी अभियंता वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि ऐसी शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और सड़क निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें