फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में पांचवे दिन की गई पंचम स्कंदमाता की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। देवी दुर्गा की पूजा का पर्व के पांचवे दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप पंचम स्कंदमाता की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां में अटूट श्रद्घा रखने वाले भारी संख्या में आए श्रद्घालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। ग्रामीण अंचलों के कई मंदिरों पर सुविधाओं का अभाव रहने से श्रद्घालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवे दिन नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें देवी मां की झलक पाने के लिए श्रद्घालु बेताब दिखे। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप पंचम स्कंदमाता के दरबार में भक्तों ने शीश नवाकर पूजन अर्चन किया। मां के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो जा रहा था। सुबह के समय आकाश में बादल होने से श्रद्घालु मां की कृपा मान रहे थे। इस दौरान लोग मां की महिमा का बखान करते थक नहीं रहे थे। अपनी बारी कब आ गई उनको आभास तक नहीं हो सका। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं का अभाव होने से श्रद्घालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। नवरात्र में मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजी मंदिर पर श्रद्घालुओं का तांता लगा रहता है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सार्थक कवायद शुरू नहीं की जा सकी है। उधर नगर के माता पोखरा पर चल रही रामलीला तथा अन्य ग्रामीण इलाकों में देर रात तक रामलीला का मंचन होने से चहल पहल बढ़ गई है। चारो ओर मेला जैसा दृश्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें