फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक के निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, तीन शिक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से जारी फरमान के बाद भी शिक्षकों के कार्यप्रणाली पर असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। विद्यालय संचालन में खानापूर्ति कर इतिश्री कर दी जा रही है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार को दोहरीघाट ब्लाक के कई माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय बेला कसैला सुबह 8:40 बजे तक बंद मिला। चार के सापेक्ष एक शिक्षक उपस्थित मिले। डीआईओएस ने तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। शिक्षा सत्र का पांचवां माह चल रहा है। शिक्षकों के मनमाने रवैए से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बेला कसैला स्थित राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण क िया। निरीक्षण में सुबह 8:40 बजे विद्यालय बंद मिला। जबकि विद्यालय संचालन का समय पूर्वाह्न 7.30 बजे से 12:30 बजे तक है। इसी तरह शंकर जी इंटर कालेज पतजीवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कक्षाओं के रजिस्टर में बच्चों की हाजिरी ही नहीं लगाई जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें