फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा सरवां निवासी और नेवी से रिटायर बाबू सिंह चार दिन पूर्व घर से जिला मुख्यालय के लिए निकले थे, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे। इसे लेकर बाबू की मां ने कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। चौकी पुलिस इस मामले में बाबू सिंह के जिला मुख्यालय के नजदीकी तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर के ग्राम पंचायत सरवां गांव निवासी स्व. जोखन प्रसाद सिंह के पुत्र बाबूसिंह 36 वर्षीय मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त है। 16 अगस्त को बाबू सिंह घर से जिला मुख्यालय गए थे। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। चिंतित बाबू सिंह की मां गंगोत्री देवी ने अपने पुत्र के गायब होने की शिकायत प्रार्थना पत्र देकर कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी से की। पुलिस ने काफी छानबीन करते हुए जिला मुख्यालय स्थित तीन दोस्तों को शुक्रवार की रात्रि हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि बाबूसिंह अपने इन्हीं तीनों दोस्तों के साथ बैठकर खाये पीए। खाने पीने के बाद एक ही बाइक पर चारो बैठकर बाबूसिंह को सरवा गांव छोड़ वापस हो गए । बहरहाल तीनों युवकों से पूछताछ जारी है , पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बाबू सिंह की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें