फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की नियुक्ति न होने से विकास कार्य ठप, वेतन के लाले पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (ब्यूरो)। नगर पंचायत में ईओ की नियुक्ति नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित होने के साथ ही साथ ईद पर वेतन न मिलने की आशंका से कर्मचारी परेशान हैं। जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत घोसी में कार्यरत अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता का यहां से स्थानांतरण कुशीनगर के लिए हो गया था। वे दो जून को यहां से रिलीव होकर कुशीनगर चले गए, लेकिन यहां पर ईओ का चार्ज किसी को नहीं दिया गया है और न ही शासन द्वारा किसी ईओ की नियुक्ति ही हुई है। इसके चलते सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप है। 24 जून तक किसी की नियुक्ति न होने के चलते यहां कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों खास कर सफाई कर्मचारियों में भय व्याप्त है कि कहीं ईंद पर्व पर भी उन्हें वेतन से वंचित होना पड़े। ईद से पूर्व वेतन न मिलने से कर्मचारी लोगों से उधार मांग कर खरीदारी को बाध्य हो रहे हैं। ईओ की नियुक्ति न होने से विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। नालों की सफाई का कार्य कच्छप गति से चल रहा है। इस संबंध में चेयरमैन वसीम इकबाल का कहना है कि ईओ के रिक्त पद खाली के संबंध शासन को अवगत करा दिया गया है। जिला अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मियों के वेतन समय से दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें