मऊ। जिले में मंगलवार को 3119 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 43 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिलें मेें मृतक मरीजों का आंकड़ा 64 पहुंच गया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1753 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें 8 मरीज संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 1366 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 35 मरीज मिले है। संक्रमित मरीजों में मऊ नगर से 9 मरीज मिले है।वहीं रतनपुरा ब्लाक से 10,मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 7,दोहरीघाट ब्लाक से 9, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 1, घोसी ब्लाक से 1, कोपागंज ब्लाक से 2,परदहा ब्लाक से 1, रानीपुर ब्लाक से 1 तथा दो अन्य जगह से मिले है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 971 पहुंच गई है। इसमें 7 हजार 576 मरीज ठीक हो चुके है। 64 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 331 मरीजों में से 217 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।