फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे आरक्षित करा सकेंगे टिकट

विज्ञापन
रेल टिकट
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक विशेष मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने व यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा होगी।  रेलवे ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है। यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर या विंडोज स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही पंजीकरण कराने के तरीके के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देना होगा। पंजीकरण कराने पर यात्री का जीरो बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) अकाउंट खुद-ब-खुद खुल जाएगा। खास बात यह है कि आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। रेलवे ने बताया है कि आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इसमें अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है यानी, हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जाएगी। यात्री टिकट का प्रिंट लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं, टिकट जांच कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री एप में टिकट दिखाएं विकल्प का उपयोग कर टिकट दिखायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें