फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 302 जोड़ों का हुआ विवाह, 4 मुस्लिम जोड़ों ने किया निकाह

विज्ञापन
सामूहिक विवाह सम्मलेन में वर वधु को आशीर्वाद देते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा :सोर्स सूचना विभाग
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय कस्बा स्थित बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 302 हिंदू जोड़ों का विवाह और चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 302 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया।
चार मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, पिछड़ों, वंचितों एवं जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी जनकल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण है। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसके जीवन में खुशहाली आए।
इसी संकल्प को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धरातल पर साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नव दंपतियों के जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें