फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पौधरोपण के लिए नगर में सफाई कर निकाला गया 30 टन कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पौधरोपण से पहले नगर में पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई महाअभियान के दूसरे दिन शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर के तमसा तट स्थित बंधे के आसपास सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की। 30 टन कूड़ा निकालकर डंपिंग ग्राउंड भेजा गया। नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने सफाई महाभियान का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर नगरपालिका तथा नगर पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई महाअभियान चल रहा है। सफाई अभियान के दूसरे दिन नगर के तमसा तट स्थित बंधे के आसपास सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। यहां से 30 टन कूड़ा निकालकर डंपिंग ग्राउंड भेजा गया। सफाई अभियान 21 जुलाई 2023 तक चलाया जाएगा। सफाई महाअभियान के दूसरे दिन नगर के तमसा तट बंधा के सर्वेश्वरी धाम, बाबा देहलू दास अखाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई।
विज्ञापन

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि नगर के जीवीपी (गार्वेज वर्नेबल प्वाइंट) स्थलों को इस अभियान के दौरान पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य है। अभियान में नगरवासियों को भी शामिल करने के लिए जागरू किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने सफाई महाभियान का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें