वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार देर शाम उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने धान लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। जिसमें अनियमित पाए जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। धान लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से चिरैयाकोट की तरफ लगभग 7 बजे जा रहा था।
इस बीच प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने शहीद चौराहे से पर ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर चेकिंग किया, जिसमें ट्रैक्टर चालक द्वारा मण्डी समिति का कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर एसडीएम ने अनियमित पाते हुए 30 हजार का जुर्माना लगाया गया।साथ ही एसडीएम ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेने के निर्देश दिया ।