फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में छात्र 30, पढ़ता कोई नहीं

विज्ञापन
नगर के सुल्तानपुर स्थित कम्पोजिट स्कूल का मुख्य भवन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कहने को तो 30 बच्चों का नामांकन है, लेकिन पढ़ने आता कोई नहीं है। विभाग ने यहां एक शिक्षक को संबद्ध तो किया लेकिन उसे वित्तीय पावर नहीं दिया गया है। ऐसे में कंपोजिट ग्रांट डंप है। विद्यालय परिसर मेें खत पतवार उग आई है। सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाने के बाद भी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लाखों की लागत से बने सुल्तानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कहने को सरकारी अभिलेखों में 30 बच्चों का नामांकन है, लेकिन बच्चे विद्यालय मेें पढ़ाई करते नजर नहीं आते हैं। शनिवार को भी यहां सन्नाटा पसरा रहा। एक शिक्षक संबद्ध है, लेकिन उसके पास वित्तीय प्रभार नहीं है। ऐसे में शासन से आ रहा कंपोजिट ग्रांट लगभग एक लाख रुपया डंप पड़ा है। इसके खर्च न होने से विद्यालय भवन का रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। परिसर में खतपतवार उग आई है। साफ सफाई रामभरोसे है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी से समस्या आ रही हैं। नगर शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कमी मिली तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें