फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोते रहे लोग, चोर खंगाल ले गए पूरा घर; एक ही रात में पांच घरों को बनाया निशाना; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Jul 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Crime News: मऊ जिले में एक रात में पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया। सभी घरों में लोग सो रहे थे, लेकिन चोरी की घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वे सुबह सोकर उठे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान छह लाख की नकदी सहित 30 लाख के सोने चांदी के आभूषण और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी  परिजनों को सुबह जागने पर हुई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाल और जनपद से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। चोरी की ये घटना 10 साल में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की सबसे बड़ी बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोलौरा गांव की राजपूत बस्ती में चोरों ने सुबोध सिंह, देवेंद्र सिंह, राम रुचि सिंह और भानु प्रताप सिंह के अलावा दलित बस्ती में संतोष के घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने चैनल खिड़की की ग्रिल काटकर और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी, बक्सा आदि का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi: काशी में नाग पंचमी मेले पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने किया कुश्ती कला का प्रदर्शन

विज्ञापन

सभी घरों से नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि गायब है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि राम रुचि सिंह के घर से एक लाख 80 हजार नकदी और जेवर, संतोष कुमार के घर से ढाई लाख नकदी और आभूषण, भानु प्रताप सिंह के घर से दो लाख नकदी और आभूषण तथा अन्य सामान, सुबोध सिंह के घर में 30 हजार नकदी और लगभग तीव लाख का आभूषण और देवेंद्र सिंह के घर से एक लाख 80 हजार नकदी और आभूषण चोरी हुआ है।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम के साथ उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की है। इस दौरान उन्होंने पाया कि चोरों ने खिड़की तो कहीं चैनल गेट को तोड़कर अंदर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान हर घर में सदस्य मौजूद थे लेकिन, गहरी नींद के चलते उन्हें चोरों के आने की आवाज नहीं हो सकी। इसको लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें