फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम से जिला अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष के बाहर मौजूद मरीज।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में बदले मौसम के के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। गर्मी के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ओपीडी में रोजाना छह सौ मरीज आ रहे हैं। जरुरी दवाएं न होने से एक ही दवा सभी रोगों में लिखी जा रही है। तीन दिनों पूर्व कहीं बूंदाबादी तो कहीं बारिश के बाद हुए मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की लंबी कतार लगी रही। डायरिया के साथ-साथ पेट दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। पहले जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन 400 मरीजों का आना होता था। वहीं बदलते मौसम चलते वर्तमान में प्रत्येक दिन 500 से 600 मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में 298 प्रकार की दवाएं होनी चाहिए, लेकिन लगभग 225 तरह की दवाएं ही अस्पताल में उपलब्ध हैं। जरुरी दवाएं न होने से एक ही दवा सभी रोगों में लिखी जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में बढुआगोदाम क्षेत्र से आई शीला देवी, जानकी यादव ने बताया कि शरीर में खुजली हो रही है। लेकिन यहां की दवा से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। डुमरांव से हरिश्चंद्र, श्यामलाल का कहना था कि पेट संबंधी परेशानी है, लेकिन जरुरी दवा नहीं मिल रही है। चिकित्सक अलग से पर्ची पर बाहर की दवा लिखकर पकड़ा दे रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों का बेहतर उपचार करने का प्रयास जारी है। अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें