फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले चरण की काउंसिलिंग में 29 प्रतिशत सीटों पर दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मात्र 29 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो पाया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की ओर से नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की गई है।
यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल केमिस्ट्री ट्रेड में कुल 321 सीटें हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में पहले चरण की काउंसिलिंग 27 जून से शुरू होकर दो जुलाई तक चली।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में संस्थान का नाम चयन करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। छह जुलाई को प्रवेश लेने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। पहले चरण में 93 विद्यार्थियों ने अपनी सीटें फ्रीज कर ली हैं।
छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ट्रेड बना हुआ है। ट्रेडवार नजर डालें तो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 38, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 26, टेक्सटाइल केमिस्ट्री में 13 और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में 16 सहित 93 सीटों पर प्रवेश हुआ है।
इसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो गई, जबकि प्रवेश संबंधी प्रक्रिया नौ से 11 जुलाई तक संपन्न कराई जाएगी। इस बाबत राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह यादव का कहना है कि सभी सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें