फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलभराव से खफा महिलाओं ने घेरा नगर पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के बड़ागांव उत्तरी में जलभराव की समस्या से खफा महिलाओं ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राजेश राजभर, तारा देवी, उषा राजभर आदि महिलाओं ने बताया कि बड़ागांव उत्तरी में लगभग 15 दिनों से गंदा पानी भरा है। लोग गंदे पानी से होकर आने जाने को मजबूर हैं। गंदगी के चलते लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई। साथ ही टूटी नालियों की मरम्मत के लिए बीते छह माह से लगातार लिखित और मौखिक शिकायत की जा रही है। वहीं नगर के मुख्य मार्ग पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी जिससे अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें