मऊ। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शांति भंग की आशंका की धारा सहित अन्य मामलों में 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने औसतपुर निवासी असलम, मु मिराज को, दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने मुसरदह निवासी रंजीत कुमार को दोहरीघाट थाने की पुलिस ने बेला कसैला निवासी दुर्गविजय, त्रिभुवन को हलधरपुर थाने की पुलिस ने नसीराबाद निवासी मुन्ना राजभर साहूपुर निवासी जितेन्द्र राम को, कोपागंज थाने की पुलिस ने कटवांस निवासी दीपक, आशुतोष, देवकली निवासी अरूण, रोशन को, गंज कसबे के दोस्तपुरा निवासी नन्दू, सुनील तथा सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बीबीपुर निवासी हरीलाल, जनार्दन, रणवीरपुर निवासी आजाद, हरपुर निवासी चंदन निवासी, हथिनी निवासी श्रीनारायण को शहर कोतवाली की पुलिस ने बलिया जिले के भीमपुरा थाने के सैदपुर निवासी हरेन्द्र निवासी, रतनपुरा निवासी सुग्रीव, मलिकटोला निवासी रजा खां, बड़ी कम्हरिया निवासी इरसाद अहमद, निसार अहमद, अल्ताफ, फैयाज, परदहा निवासी यशवंत, नीरज को शांति भंग की आशंका की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने गोंठा निवासी साहबाज, करौता को गिरफ्तार कर लिया।