वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान फिटनेस फेल, प्रदूषण और परमिट नहीं होने पर 28 ई-रिक्शा का ई-चालान किया गया। अरविंद कुमार जैसल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ई रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है, कि वाहन चलाते समय फिटनेस और परमिट सही हालत में रखें। संवाद