जिले में सोमवार को 2777 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 17 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं 44 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि एक मरीज की मौत से मृत मरीजों का आंकड़ा 63 पहुंच गया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 1768 लोगों की जांच एंटीजन से की गई, इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 1009 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में नौ और ट्रूनॉट जांच में पांच संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में मऊ नगर से पांच, घोसी ब्लाक से दो, कोपागंज ब्लाक से दो, रतनपुरा ब्लाक में तीन, रानीपुर ब्लाक से एक, परदहा ब्लाक से एक, दोहरीघाट ब्लाक से एक, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से एक तथा एक अन्य जगह से संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 7928 पहुंच गई है। इसमें 7549 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें 63 मरीज की मौत हो चुकी है, सक्रिय 316 मरीजों में से 244 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।