फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल से यूपी में सिर्फ जाति की राजनीति

Wed, 31 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर ने बुधवार को कहा कि यूपी में 27 साल से सिर्फ जाति-बिरादरी की राजनीति हो रही है। सपा-बसपा ने जनता को जाति-बिरादरी में बांटकर सूबे को बदहाल कर दिया है। भाजपा वादे पूरे करने में वह असफल साबित हुई है। जनपद में जो भी विकास हुआ, वह कांग्रेेस नेता कल्पनाथ राय की देन है। प्रदेश अध्यक्ष नगरपालिका कम्युनिटी हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा देवरिया से चलकर बुधवार ढाई बजे जिले की सीमा दोहरीघाट पहुंची। यात्रा में शामिल राजबब्बर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुलिया एवं सांसद प्रमोद तिवारी का जगह-जगह स्वागत हुआ।

यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचते ही बरसात शुरू हो गई। इस पर सभा के लिए बना मंच छोड़कर नेता और कार्यकर्ता पालिका कम्युनिटी हाल के सभागार में पहुंचे। यहां राजबब्बर ने यूपी की बदहाली के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


कहा कि यूपी के लोगों का 27 साल सिर्फ नेताओं की भीड़ में तालियां बजाने में गुजर गया। जाति-बिरादरी की राजनीति के चलते प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। जनपद में कांग्रेस के कार्यकाल में कल्पनाथ राय के समय जो विकास कार्य हुए वह आज भी दिखाई देते हैं। यहां की दो-दो स्पाइनिंग मिलें, जो कांग्रेस के शासनकाल में लगी थी, वर्षों से बंद पड़ी हैं। इनकी सुधि किसी भी सरकार ने नहीं ली। कहा कि भाजपा जनता से किए वादे पर खरी नहीं उतरी। हर व्यक्ति के खाते में 15  लाख रुपये पहुंचाने का दावा झूठा साबित हुआ।

 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा ने जनता को छला है। एक भी वादे पर केंद्र की भाजपा सरकार खरी नहीं उतरी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा ने जनता से वोट मांगने का अधिकार खो दिया है। कहा कि राहुल गांधी जल्द आपके गांव, घर आकर आपका दर्द सुनेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह, सुधा राय, नंद किशोर सिंह, शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें