फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में विजेता 250 छात्र छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
नगर के ​हिंदी भवन में अखिल भारतीय विश्व परिवार की तरफ से आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्था
विज्ञापन
मऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने रविवार को हिंदी भवन सभागार में भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया। जनपद के 100 विद्यालयों के कक्षा छह से महाविद्यालय तक के 250 प्रतिभावान को सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय संयोजक हरगोविंद यादव ने कहा कि भारत के भविष्य को निखारकर प्रखर राष्ट्रभक्त के रूप में तैयार कर देश को सौंपना ही ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों को अनाचार, दुराचार और व्यसनों से दूर रखें। जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने के बावजूद इतनी संख्या में प्रतिभावानों का सम्मानित होना यह सिद्ध करता है, कि बच्चे देश की गौरवशाली परंपरा और प्राचीन संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इस दौरान जिला संयोजक डॉ. रामसुख यादव, ओपी यादव, मनोज प्रजापति, चंद्रभूषण पांडेय, रामजीपति पांडेय, अवधेश त्रिपाठी, डा. संजय सिंह, मधुलिका सिंह, पुष्पा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें