मऊ। जिले के बारह थाना क्षेत्रों में बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन की टीम नेे 196 जगहों से 250 अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों को दुबारा अतिक्रमण करते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि शासन के निर्देश पर होली-रमजान त्योहारों और शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री और क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में बुधवार की शाम अतिक्रमण के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान 196 स्थानों का निरीक्षण किया गया। 331 स्थानों पर किए गए अतिक्रमण में से 250 स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले 421 व्यक्तियों का 34/292 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। जबकि 47 वाहनों का चालान किया गया।
वहीं इस दौरान अलग टीमों द्वारा अवैध खनन और उसमें संलिप्त जेसीबी, ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 82 स्थानों का निरीक्षण किया। दो ट्रैक्टर- ट्राली, एक मिनी ट्रक को सीज किया गया।