फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते मिले 25 लोग, विभाग ने दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग का सघन अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर क्षेत्र में ही विभागीय अधिकारियों ने 140 कनेक्शनों की जांच की। बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करते मिले 25 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एक्सईएन सुबोध कुमार के निर्देश पर बुधवार का नगर क्षेत्र के रहजनिया, रस्तीपुर, बरपुर, छतरपुर, कोटवा, बड़ागांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 140 कनेक्शन की जांच की। बकाया राशि का भुगतान न करने पर 58 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी करने वाले 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। जबकि 30 उपभोक्ताओं के यहां लोड वृद्धि तथा 49 नए कनेक्शन देने के साथ 6 लाख 58 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। फतेहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार मर्यादपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया।
टीम ने मर्यादपुर बाजार में12 कमर्शियल मीटर लगाते हुए 1 लाख 50 हजार का राजस्व वसूल किया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार विभाग ने रतनपुरा ब्लाक के दतौड़ा, नसीराबाद कला गांव में अभियान के दौरान बिजली चोरी करते मिले 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। जबकि 39 बकायादार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ दो लाख 35 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट कस्बा के मानपुर मुहल्ला में अभियान के तहत 3 घरो का विद्युत बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही एक लाख चालीस हजार बकाया राजस्व की वसूली की। टीम ने 60 कनेक्शनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें