फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को खाते में पहुंचेंगे दो हजार

विज्ञापन
two thousand note
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। कृषि विभाग ने 1.15 लाख किसानों का डाटा फाइनल करके शासन को भेज दिया है। जबकि 1.39 लाख किसानों का डाटा फीड किया जाना है। 24 को फाइनल डाटा वाले किसानों को सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। डाटा फीडिंग के लिए 117 आपरेटरों को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले में 2.67 लाख  पंजीकृत किसान हैं। केंद्र सरकार की तरफ से दो हेक्टेयर तक  जमीन वाले किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में  छह हजार रुपये दिए जाने हैं।  24 फरवरी तक सभी पात्र किसानों के खातों में पहली किस्त के तौर पर दो-दो हजार रुपये भेजे जाने हैं, जिसके लिए किसानों के डाटा फीडिंग कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार 2.54लाख किसानों का डाटा फीड किया जाना है। अब तक  1.15लाख किसानों का डाटा फाइनल करके शासन को भेज दिया गया है। डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।

डाटा फीडिंग के लिए जिले में 117 आपरेटरों को लगाया गया है। जिन किसानों का कृषि विभाग मेें पंजीकरण नहीं है। उन किसानों के जमीन का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के पोर्टल पर डाटा पहुंचते ही 24 फरवरी को पहली किस्त केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें