फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पैमाइश का विरोध करने पर 23 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोर्ट के आदेश पर रेवरीडीह गांव में जमीन की पैमाइश कराने गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई का विरोध करने के आरोप में पुलिस ने एक पक्ष के 13 नामजद और दस पर मुकदमा दर्ज किया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह में उमेश चंद राय और डॉ. सतीश चंद राय का गांव के ही राकेश से जमीन विवाद है। कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश पर रविवार को तहसीलदार उमेश कुमार सिंह प्रशिक्षु आईएएस अरुण कुमार सिंह, राजस्व कर्मी एवं कोपागंज, घोसी और दोहरीघाट थानों की पुलिस महिला पुलिस के साथ पक्की पैमाइश कराने के लिए रेवरीडीह गए थे। अधिकारियों के आने की सूचना पाकर अनुसूचित बस्ती के पुरुष और महिलाओं ने हंगामा किया था। काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह पैमाइश हुई। इसके बाद उमेश चंद राय और डॉ. सतीश चंद राय को कब्जा दिलाने के लिए नींव खोदने के दौरान महिलाओं ने जेसीबी के आगे हंगामा कर दिया था। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने के बाद भी नहीं मानने पर दो महिलाओं को हिरासत में लिया था। इस मामले में पुलिस लक्ष्मीना, जीउती गुड़िया, काजल, मुराती, ज्ञानेंद्र, रमेश, सोनी, सुमन, उमेश, राकेश, गीता, लीलावती सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें