घोसी। कोतवाली क्षेत्र के तिलई गांव में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में आग लग गई। आगलगी से चालीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। आस पास के लोगों की मदद से दमकलकर्मियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। जैनापुर गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा की तिलई गांव में साइकिल की दुकान और गोदाम है। रविवार की देर बारह बजे बंद दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में ज्वलनशील टायर, ट्यूब की वजह से आग भीषण हो गई। इस बीच दुकानदार मुन्ना विश्वकर्मा को आस पास के लोगों ने आगलगी की सूचना दी। मौके पर दुकानदार मुन्ना और परिजन पहुंचे गए। फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर सीओ उमाशंकर उत्तम घोसी कोतवाल अनिल चंद्र त्रिपाठी पहुंचे। इसके बाद फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियोें भोर में करीब चार बजे काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आगलगी से 350 तैयार साइकिल, 18 ठेला, टायर, ट्यूब का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने नष्ट हुए सामान की कीमत 40 लाख बताया।