फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 20 दिन में 23 लोगों ने लगवाया सौर ऊर्जा संयंत्र, 550 ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर 20 दिन से 23 और लोगों ने इसका लाभ उठाया है, लेकिन वित्त वर्ष के 9 माह बाद भी 16 हजार लक्ष्य के सापेक्ष महज 123 लोगों ने ही इसका लाभ उठाया है।
विज्ञापन

इसकी वजह जागरूकता की कमी मानी जा रही है। गैर-परम्परागत ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) का दावा है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागवार लक्ष्य को बांट कर योजना के प्रति अब डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते अब तक 550 लोगों ने लगवाने के लिए वेंडरों से मांग की है।
लोगों तक योजना की जानकारी न होने के चलते अब तक 123 लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया है। नेडा के प्रभारी और नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर 700, मधुबन 400, घोसी 500, मुहम्मदाबाद गोहना 500 के साथ नौ ब्लाकों के सभी बीडीओ 3600 तो डीआईओएस 800, बीएसए 800, डीपीआरओ 800 के साथ तीनों बिजली निगम के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण 2000 का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही 10 नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी 5000 के साथ नगर पालिका ईओ को 900 का लक्ष्य तय किया गया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि यह विभिन्न विभागों की गठित टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और परंपरागत ऊर्जा से होने वाले आर्थिक और पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी देंगे।
टीम के सदस्य सोलर प्लांट समेत वैकल्पिक ऊर्जा के लिए संचालित योजनाओं और अनुदान राशि का लाभ प्राप्त करने की जानकारी देंगे। साथ ही सोलर प्लांट लगवाने के लिए पंजीकरण से लेकर बैंक से लोन आदि में मदद करेंगे। टीमों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण के आधार पर सोलर प्लांट लगने प्रति केस नेडा की ओर से एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें