फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 23-चंदौली जामा मस्जिद में कुरआन तरावीह मुकम्मल के बाद उपस्थित मुस्लिम बंधु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर और रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के इंग्लिश मिडियम कंपोजिट विद्यालय करमी में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली।इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय से बच्चों ने रैली निकालकर पूरे करमी ग्रामसभा का भ्रमण किया।बच्चों ने पढ़ेंगे पढ़ाएंगे देश को बढ़ाएंगे, पापा सुन लो विनती हमारी पढ़ने की उम्र है हमारी आदि नारा लगाते हुए बैनर लेकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।प्रधानाध्यापक अजय शाही और अन्य शिक्षकों ने बच्चों के साथ घर घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाने और विद्यालय भेजने की अपील किया।वहीं रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय करमी बच्चों ने भी स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली।जिसमें पापा मम्मी मुझे पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जायेंगे आदि नारो के साथ ढोल बजाते हुए नारे लिखे टोपी पहन हाथों में बैनर लेकर अभिभावकों को उनके बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों के साथ साथ प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मौर्य, बलिराम चंद्र सिंह,लल्लन कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें