फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निकाय चुनाव को लेकर मुस्तैद रहें पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने से पुलिस प्रशासन अब कानून व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है। नगर में अमन शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने और अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने को लेकर पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया जा रहा है। तैयारी को लेकर रविवार को कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने सभी चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों को बैठक में सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। कोतवाल ने कहा कि सभी त्योहार संपन्न होने के बाद अब नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार रहना है । कहा कि नगर पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर बीट के सभी पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहें। कहा कि नगर पंचायत चुनाव भी काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने की जरूरत है साथ ही गड़बड़ी फैलाने वालों को पहले से ही चिह्रित कर चेतावनी देने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त पर मुस्तैद रहें और छोटी मोटी चोरियों पर भी अंकुश लगाने का प्रयत्न करें। बैठक में चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव, गंगाराम बिंद सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें