जिला अस्पताल में बुजुर्ग को कोरोना की वैक्सिन लगाती महिला स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले के 51 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 9400 में से 2278 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। कुल 24.2 फीसदी टीकाकरण हुआ। फतेहपुर मंडाव ब्लाक में सबसे अधिक 33.1 फीसदी टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित नौ सीएचसी सहित 51 अस्पतालों पर टीकाकरण किया गया। नगर तथा कोपागंज ब्लाक के चार निजी तथा पांच सरकारी अस्पतालों में 1300 में 327 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 25.7 फीसदी टीकाकरण हुआ। बड़राव ब्लाक के चार अस्पतालों में 700 में से 220 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 31.4 फीसदी टीकाकरण हुआ। दोहरीघाट ब्लाक में चार अस्पतालों में 750 में से 110 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 14.7 फीसदी टीकाकरण हुआ। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के पांच अस्पतालों में 800 में से 265 लोगों ने टीका करवाया। यहां टीकाकरण का ग्राफ 33.1 रहा। घोसी ब्लाक के चार अस्पतालों में 750 के सापेक्ष 221 लोगों ने टीकाकरण किया। यहां टीकाकरण का ग्राफ 29.5 फीसदी रहा। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना में 5 अस्पतालों में 900 के सापेक्ष 179 लोगों ने टीकाकरण कराया। यहां टीके का ग्राफ 19.9 फीसदी जबकि परदहा ब्लाक में 8 अस्पतालों में 750 के सापेक्ष 193 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीके का ग्राफ 25.7 फीसदी रहा। वहीं रानीपुर ब्लाक में 8 अस्पतालों में 13 सौं के सापेक्ष 252 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीके का ग्राफ 19.4 जबकि रतनपुरा ब्लाक में 6 अस्पतालों में 950 लोगों के सापेक्ष 227 लोगों ने टीका लगवाया। यहां टीके का ग्राफ 23.9 फीसदी रहा। जिले में कुल 94 सौ के सापेक्ष 2278 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले में कुल टीकाकरण का ग्राफ 24.2 फीसदी रहा।