फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम पांच महिलाएं हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के शारदा नारायन अस्पताल सभागार में एक शाम महिलाओें के नाम कार्यक्रम का आयोजन इनरव्हील क्लब और फोग्सी के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में पांच महिलाओें को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें अधिवक्ता हुमा रिजवी, डा.एकिका सिंह, सरिता केडिया, आशा खत्री , विनिता दीक्षित, सरोज यादव महिला कांस्टेबल शामिल हैं। वहीं इनरव्हील क्लब की संस्थापक चेयरमैन आशा खत्री को भी विशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डा.अंकुर लाठर रहीं। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नुपूर अग्रवाल और फोग्सी की अध्यक्ष डा.कुसुम वर्मा ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। एक शाम महिलाओं के नाम कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कई प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.अंकुर लाठर ने कहा कि जिस प्रकार से फोग्सी और इनरव्हील ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। ये काबिले तारिफ है ऐसे में यह कार्यक्रम महिलाओं के विकास में एक कदम साबित होगा। कार्यक्रम में डा.गुंजन गर्ग और डा.नीता चौहान गणेश वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा.एकिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में शरद टंडन, वेनु अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नीलम सर्राफ, डा. रुचि अग्रवाल, डा.नम्रता श्रीवास्तव, रुचिका मिश्रा, मीना लाल, डा.माला मित्तल, डा.मधुलिका सिंह, डा.अलका राय, शीला सिंह,मंजुला जायसवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें