मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान किया गया साथ ही नुक्कड़ नाटक तथा गीत के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदेसर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेश यादव ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य सेवा तथा समर्पण बताते हुए सभी प्रतिभागियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दिया। कहा कि हमे सभी मनुष्यों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए ताकि मानवता की सेवा की जा सके। एनएसएस देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज कल्याण कार्यों को प्रात्साहित करता है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेम यादव ने कहा कि पालीथिन तथा थर्माकोल पर्यावरण के लिए खतरनाक एवं घातक है। इसके रोकथाम के लिए सरकारी एव गैर सरकारी संस्थाओ द्वारा लगातार प्रयास हो रहा है। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करे। इसके पूर्व शिविरार्थियों ने कॉलेज परिसर में साफ सफाई किया साथ ही सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से जागरूक किया।इस अवसर पर डॉ जगदेव, डॉ. दिनेश कुमार, रामकेश, प्रमोद चौबे, शोभा सिंह आदि उपस्थित रहे।