फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 1505 वाद निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के 1505 वादो का निस्तारण करते हुए चार लाख आठ हजार 180 रुपया अर्थदंड जमा कराया गया। वही वाहन दुर्घटना के 18 मामलों में 99 लाख 47 हजार रूपया क्षतिपूर्ति दिलाई गई। वही दो करोड 89 लाख 69 हजार 358 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी हुआ। इस दौरान राजस्व के 292, बैैैैकों के 268 तथा बीएसएनएल के 41 वादों का निस्तारण प्रीलेटिगेशन के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला जज मुकेश मिश्रा ने कुल 15 मामलों का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के दस मामलों में 59 लाख 35 हजार रूपया क्षतिपूर्ति दिलाया। एडीजे वीरनायक सिंह ने कुल 32 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के एक मामले में तीन लाख 25 हजार रूपया क्षतिपूर्ति दिलाया। वही विद्युत अधिनियम के पांच मामलों में 4800 रूपया अर्थदंड जमा कराया। एडीजे कोर्ट नंबर दो आदिल आफताब अहमद ने वाहन दुर्घटना के चार मामलों का निस्तारण करते हुए 14 लाख 4000 रुपया क्षतिपूर्ति दिलाया।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लालचंद गुप्ता ने 38 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय आराधना रानी ने नौ तथा फूलचंद पटेल ने पांच पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। एडीजे फास्ट ट्रैक मोहम्मद गजाली ने दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे फास्ट ट्रैक सुरेश गुप्ता ने दस मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के तीन मामलों में 22 लाख 47 हजार रूपया क्षतिपूर्ति दिलाया। सीजेएम लोकेश नागर ने 1022 वादो का निस्तारण करते हुए तीन लाख 68 हजार 560 रुपया अर्थदंड जमा कराया।सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत कुशवाहा ने 18 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन शुभम वर्मा ने 25 मामलों का निस्तारण करते हुए 22 सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। वही अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक विनोद शर्मा ने 58 वादो का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबादगोहना वकील ने तीन वादों का निस्तारण किया। जेएम न्यायाधीश पंकज ने 179 वादो का निस्तारण करते हुए 12 हजार 250 रुपया अर्थदंड जमा कराया। स्पेशल जेएम ने 63 वादो का निस्तारण करते हुए 14 हजार 520 रुपया अर्थदंड जमा कराया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री दारोगा सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें