फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर खड़ी कार में ट्रक ने मारा धक्का, चालक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट चौक बाजार में बुधवार की रात एक ट्रक चालक ने सड़क पर खड़ी कार में साइड से टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर कार चालक ने हंगामा मचाते हुए पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार कर दिया। इसके चलते चौक पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुधवार की रात करीब 9 बजे एक कार चालक चिरैयाकोट चौक बाजार आया। जहां उसने कार को सड़क किनारे पार्क कर बाजार करने चला गया। इसीबीच आजमगढ़ की तरफ से गाजीपुर जा रहे एक ट्रक ने कार में साइड से टक्कर मार दिया। जिसको देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दिलीप यादव ने ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इसी दौरान कार चालक ने इसको देखकर आक्रोशित हो उठा और पुलिसकर्मी पर जानबूझ कर ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके चलते भीड़ लगने तथा बीच सड़क पर कार खड़े होने से जाम की समस्या बन गई। इसीबीच पुलिसकर्मी से एक कार चालक द्वारा अभद्रता की सूचना मिलने पर चिरैयाकोट एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कार चालक वाहन सहित घर चला गया। इस घटना को लेकर एसओ कार चालक के घर भी पहुंचे, लेकिन उसके वहां न मिलने से वो बैैरंग लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें