मऊ। खसरा एवं रूबैला टीकाकरण अभियान, शौचालय निर्माण, जीओ टैगिंग की स्थिति एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का कैंप लगाकर उन्हे लाभान्वित करने के संबंध में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खसरा एवं रूबैला टीकाकरण अभियान में काफी लापरवाही मिलने पर नाराजगी प्रकट की। समीक्षा करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिस स्कूल में टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है उसका प्रमाण पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य से निश्चित रूप से लें। जितने भी गांवों में बच्चों का टीकाकरण हो जाता है उसकी लिस्ट तथा जितने बच्चों का नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराकर लिस्ट को प्राप्त करने के निर्देश दिए।समीक्षा में खसरा एवं रूबैला टीकाकरण में मऊ जनपद की स्थिति प्रगति काफी खराब मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को इसमें प्रगति लाने एवं जनपद की स्थिति को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी एवं अल्प संख्यक अधिकारी को जिस स्कूल एवं मदरसों में टीकाकण नहीं हुआ है उसका चिन्हांकन कर टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया। जो भी स्कूल एवं मदरसों के प्रधानाचार्य टीकाकरण करने से मना करते हैं तो उनकी मान्यता रद्द करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही एक अहम योजना है। यह बच्चों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण अनुभाग लखनऊ द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना के अवशेष पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत के लिए 20 जनवरी से 30 जनवरीके बीच विधानसभावार कैंप लगाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का आवेदन पत्र भरकर पेंशन भुगतान की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जितने भी शौचालय का निर्माण कराना है उनका निर्माण जल्द से जल्द करा लें तथा फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।