मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित एक बैंक के कैशियर मृत अवस्था में अपने कमरे में मिला। उसका शव शुक्रवार को बाजार के ही एक किराये के कमरे में फर्श पर अर्धनग्न हालत में पडा मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
देवरिया जनपद के गांव अगस्तपार निवासी चन्द्रदेव गोंड (55) पुत्र रामनाथ गोंड यूनियन बैंक आफ इण्डिया की मझवारा बाजार शाखा में तैनात थे। वह किराए के कमरे में अकेले रहते थे। बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले तीन चार दिनों से बैंक नहीं आ रहे थे। कई दिनों से कमरे से बाहर न निकलते देख मकान मालिक को शंका हुई तो वह कमरे के अंदर गए। फर्श पर बैंककर्मी की लाश पड़ी थी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लिया और परिजनों को खबर भिजवाई। कैशियर की मौत की सूचना पर बैंक के सहकर्मी भी आ गए। शाम तक परिवार वाले भी पहुंच गए और शव लेकर देवरिया चले गए।