फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीतिक दलों तथा विभिन्न संगठनों की तरफ से गोष्ठी तथा श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। नव जागरण अंबेडकर समिति की तरफ से भीटी स्थित अंबेडकर चौक पर समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी सहित गणमान्य लोग शामिल रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, मुकेश राजभर आदि शामिल रहे। मधुबन : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 62 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चमार परिषद के तरफ से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दुबारी अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि रघुनी राम शास्त्री ने माल्यार्पण कर किया। पिपरीडीह : परदहा क्षेत्र सुवराबोझ गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विजय प्रकाश, मुन्ना राम, रामविजय, लालधर, विजय प्रकाश, अर्जुनआदि उपस्थित रहे। वलीदपुर : मुहम्मदाबादगोहना कस्बा स्थित बुद्ध विहार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बुद्ध विहार परिसर से एक झांकी भी निकाली गई, जो कस्बे की मुख्य बाजार से होते हुए पुन: परिसर में आकर एक सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गौतम, मनोज माल्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें