मऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष महावीर दत्त शर्मा की 10वीं पुण्यतिथि पर ग्राम प्रधान संगठन की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन विकास भवन के सभाकक्ष में किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी रहे।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने महावीर दत्त शर्मा के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने कहा कि आज जो कुछ पंचायतों को मिला है वह महावीर शर्मा की ही देन है। समारोह को रामाश्रय मौर्य, विवेकानंद यादव, श्रीधर राय आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व महावीर दत्त शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ग्राम प्रधानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्याम नारायण सिंह, रामू यादव, रमेश यादव, आलोक सिंह, सूर्यभान यादव, प्रेमचंद्र, अजय कुमार सिंह, प्रभु नाथ यादव, धनंजय सिंह, नरसिंह, चंद्र भूषण यादव आदि शामिल रहे।