फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 माह से अधिक का वेतन नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की विद्युत वितरण मंडल कमेटी की बैठक नगर स्थित सहादतपुरा स्थित हाइडिल कॉलोनी के प्रांगण में हुई। इसमें संविदाकर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने की रणनीति तय की गई। इस दौरान बिजलीघरों पर कार्यरत संविदाकर्मियों का 12 माह से अधिक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी का लाभ उठाकर विद्युत प्रबंधन द्वारा संविदाकर्मियों का आर्थिक शोषण जारी है। विद्युत प्रबंधन की कार्यप्रणाली के कारण शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन के लगभग 30 आदेशों के बावजूद जिले के संविदाकर्मियों का आर्थिक एवं सामाजिक शोषण रुक नहीं रहा है। अपवाद स्वरूप कुछ बिजलीघरों को छोड़कर अधिकांश बिजलीघरों पर कार्य करने के बावजूद लगभग 12 माह से अधिक माह का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। जो पूर्व से भुगतान हो रहा है वह मनमाने ढंग से दो हजार या तीन हजार रुपये पर अनियमित रूप से आरटीजीएस के बजाय नगद किया जा रहा है। इसके चलते संविदाकर्मियों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शासन एवं निगम आदेश के विपरीत बिजली विभाग के संविदाकर्मियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि ईपीएफ कटौती की धनराशि संविदाकर्मियों के खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। साथ ही साथ ईएसआई का कार्ड नहीं बनवाए जाने से संविदाकर्मियों को समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। अंत में सर्वसम्मति से श्रमिक समस्याओं से संबंधित 12 सूत्री मांग पत्र को अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया। बैठक में विजयकांत सिंह, देवेंद्र यादव, इसरारूल हक, रामचंदर पाल, रामाश्रय यादव, बब्बन सिंह, रामअवध यादव, सुग्रीव कुमार मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें