फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की मां सिद्घिदात्री की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के नौवें दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन मां का दर्शन पूजन करने के लिए दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी की बेला पर मां दुर्गा का व्रत रखकर पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। इस बीच कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए। साथ ही भक्तों ने हवन पूजन किया।
विज्ञापन

नवरात्र के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए श्रद्धालुओं का रेला टूट पड़ा। कतार में खड़े भक्त माता के जयकारे लगा रहे थे। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए। उधर नगर सहित जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों में चहल पहल बनी रही। हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है।
कुवांरी कन्याओं को कराया भोजन
फतहपुर मंडाव। नवरात्र के नौवें दिन गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा पंडालों तथा दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। हवन पूजन किया। साथ ही कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन


108 कन्याओं का विधि विधान से किया पूजन
हलधरपुर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नवरात्र के नौवें दिन क्षेत्र के थलईपुर में संगठन के पदाधिकारियों ने 108 कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया।
भारत विकास परिषद पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने आपसी सहयोग से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवमी के दिन जाति पांति की भावना से ऊपर उठकर बेटियों ने उल्लास पूर्वक इस आयोजन में भाग लिया। मुसहर बस्ती से भी आई हुई बच्चियां एवं उनके अभिभावक सम्मिलित हुए। सभी बेटियों को परिषद की सदस्य पुष्पा जायसवाल ने नव दुर्गा का रूप देकर संवारा एवं सजाया। प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल ने पूजन के लिए सभी सामग्रियों की व्यवस्था की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग जमीन पर जरूरतमंदों के साथ सभी आवश्यक कार्य कर रहे हैं। आने वाली पीढ़ी में सेवा का भाव जगाते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर बच्चों को तैयार करने के लिए समाज में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सुमन पांडेय, परिषद की अध्यक्ष डॉ. अलका राय, विनीता पांडेय आदि उपस्थित रहे। डॉ. एसएन राय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान भगवान पटेल, सुनील कुमार, बालचंद, हरिश्चंद्र, सूबेदार राम आदि शामिल रहे। संचालन रवीश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

-----सतीश मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें