फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा, मधुबन कोतवाली क्षेत्र के दोहरीघाट मधुबन मार्ग स्थित चकउथ गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक बोलेरो चालक ने ओवरटेक के प्रयास में एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को मधुबन से एक ऑटो सवारियों को लेकर दोहरीघाट को जा रहा था। ऑटो अभी चकउथ गांव के समीप पहुंचा था कि मधुबन से दोहरीघाट जा रही एक बोलेरो चालक ने ओवरटेक में ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलटकर सड़क किनारे बने गडढे में चला गया। इससे ऑटो में एक सवार छोटे सोनकर पुत्र स्व. सुक्खू सोनकर सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रसुलपूर पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां छोटे सोनकर की गंभीर स्थिति देखते हुए परिजन प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे गोरखपुर लेते गए। जबकि अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें