फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा कोर्स रहने से छात्रों को सताने लगी बोर्ड परीक्षा की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद जिले के अधिकांश विद्यालयों में कोर्स पूरा होने को लेकर छात्रों को चिंता सताने लगी है। विद्यालयों में सहायक अध्यापक तथा प्रवक्ताओं का पद रिक्त होने की वजह से कोर्स काफी पीछे चल रहा है। हालत यह है कि माध्यमिक विद्यालयों में 1056 शिक्षकों के सापेक्ष 758 कार्यरत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स को समय के अंदर ही पूरा कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय तथा 67 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा सात फरवरी से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद छात्रों को कोर्स पूरा होने की चिंता सताने लगी है। क्योंकि अक्तूबर, नवंबर माह में त्योहारों की छुट्टियां होने वाली हैं। वहीं, बोर्ड ने दिसंबर और जनवरी में प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तय कर दी है। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते अधिकांश विद्यालयों में कोर्स काफी पीछे चल रहा है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जिले में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत 738 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 545 ही कार्यरत हैं। जबकि स्वीकृत 318 प्रवक्ता के सापेक्ष 213 ही कार्यरत हैं। रिक्त पदों पर शासन के निर्देश पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगा गया, लेकिन मात्र 60 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने ही रुचि दिखाई। वहीं, विद्यालयों से ही हाईस्कूल में सेसनल नंबर विद्यालय के अधिकार क्षेत्र में है। ऐसे में छात्र कोर्स को लेकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हैं।
0000
अप्रैल माह से ही नया शिक्षा सत्र हो जाता है, लेकिन बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन सहित अन्य कार्य अप्रैल माह तक चला। इसके चलते कोर्स पर असर पड़ा। जिन शिक्षकों का कोर्स पीछे होगा अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पूरा कराया जाएगा। -मजहर अली, प्रधानाचार्य, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज
विज्ञापन


सत्र भले ही देरी से शुरू हो पाया है। लेकिन हमारा प्रयास है कि अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स को समय के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। -उस्मान अली, प्रधानाचार्य, नोमानी इंटर कालेज

कोट-
विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स को समय से पूर्व पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। -केसी भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें